Breaking News

सावन के अंतिम सोमवार को कौड़ीराम क्षेत्र के शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…

गोरखपुर : कौड़ीराम: :  सावन के अंतिम सोमवार को कौड़ीराम क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार की मध्यरात्रि से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। सोमवार सुबह होते-होते मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे।

क्षेत्र के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, सिद्धपीठ बाबा बम्बनाथ मंदिर पांडेयपार, गुरहमी स्थित गुरुवेश्वर नाथ मंदिर, गजपुर बाजार स्थित ठाकुर जी मंदिर तथा चंवरिया बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे सुबह से ही मंदिरों में पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल, धतूरा और जल अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

मंदिरों में सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल शिवमय हो गया।

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *