Breaking News

महिला पत्रकार सोनी पर दबंगों ने किया सरेआम हमला….लूटपाट….

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

 

रायबरेली : :  जनपद के ​महराजगंज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महराजगंज अध्यक्ष व महिला पत्रकार सोनी पर दबंगों द्वारा सरेआम हमला और लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता चंदापुर चौराहे से लौटते समय मौर्या बाग के पास एक दुकान पर ठंडा पी रही थीं, तभी घात लगाए बैठे ‘लकड़ी जादूगर’ नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। ​दबंगों ने पत्रकार के साथ बेरहमी से मारपीट की, उनके ₹1000 छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता की लिखित तहरीर पर स्थानीय पत्रकारों ने महराजगंज थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *