Jdnews Vision…
संतोष कुमार गुप्ता…
गोरखपुर : : पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और आगामी चुनाव को लेकर संपर्क अभियान तेज कर दिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों को सुना।

दौरे के दौरान तिवारी ने जरूरतमंद लोगों से भी मुलाकात की तथा यथासंभव उनकी मदद की। उनके इस दौरे को लेकर समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। चुनावी माहौल के बीच क्षेत्र में उनका जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।
Jd News Vision