Jdnews Vision….
बिलासपुर (छ.ग.): :’’ सिरगिटटी पुलिस ने लूट के 02 फरार आरोपी को राउकेला उडीसा से किया गिरफ्तार…
’’ आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपेार्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19.06.2026 को सुबह करीबन 08ः15 बजे अपने घर के पास ही फूल तोड रही थी उसी समय एक स्कूटी मे तीन लडके आये एक लडका पीछे से एवं दो लडके सामने से मेरे पास आये मेरे गले मे पहने पुराना इस्तेमाली वजन करीबन एक तोला सोने के चैन जिसमे एक लाकेट लगा है कीमती 80000 रुपये को हाथ मुक्का से मारपीट कर गले मे पहने सोने के चैन को लूट कर भाग गये प्रकरण मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान तत्काल पुलिस टीम द्वारा दो आरोपी नवीन साहू प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था प्रकरण अन्य आरोपी फरार थे फरार आरेापी के संबध मे उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा के निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाईन एवं थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप.पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्ग दर्शन मे थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर दीगर राज्य अनुमति प्राप्त कर दीगर राज्य से पता तलाश मस्क्कत कर दो आरोपी 01. सोनू सोनकर उर्फ टेनी 02. मोह. ईरफान अंसारी उर्फ झुले को हिरासत मे लेकर गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। जहा आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
Jd News Vision