Breaking News

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था ने रक्षाबंधन पर्व पर किया फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन….

Jdnews Vision….

आणन्द : :  गुजरात की नामचीन और अग्रणी संस्था खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. आज रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 28 अगस्त 2026 को प्रातः 7:00 बजे भव्य फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कवि मित्रों ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गुलाबचंद पटेल (गुजरात), विशेष अतिथि के.वी.शर्मा (विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश, समाचार संपादक) तथा मेहमान आरती तिवारी (सनत, दिल्ली) रहे।

इस अवसर पर डॉ. सुनील दत्त मिश्रा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सहभागी कवि मित्रों का परिचय संस्था प्रमुख डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ द्वारा कराया गया। पुष्पवर्षा प्रीति परमार ‘प्रीत’ द्वारा की गई तथा सरस्वती वंदना उषा दावड़ा ने प्रस्तुत की। मंच संचालन एवं तकनीकी सहयोग प्रीति ‘प्रीत’ द्वारा प्रदान किया गया। रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर किरण चोनकर ‘दीवानी’ ने सुंदर एवं भावपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में 46 कवि मित्रों ने अपनी मौलिक रचनाएँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को साहित्यिक रंग से सराबोर कर दिया। संस्था का ऑनलाइन मंच 611 सदस्यों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा। सभी सहभागी कवि मित्रों को संस्था प्रमुख द्वारा डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रज्ञा जैमिनी ‘स्वर्णिमा’ (दिल्ली) द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा जमाभाई वी. सोलंकी ‘कवि मुस्कान’ ने आभार व्यक्त किया। अंत में प्रातः 9:30 बजे ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन किया गया।इस अनोखे ऑनलाइन आयोजन ने रक्षाबंधन पर्व को साहित्य, संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और भाईचारे की भावना से जोड़ते हुए एक यादगार रूप प्रदान किया।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *