Jdnews Vision….
कविता-
भैया प्यारे दुलारे…!
—–
बांध के राखी के बंधन को भैया प्यारे दुलारे,
मनमुस्काये, प्यारी बहना ने घरद्वारे संजायें,
प्यारा राखी का बंधन है ये राखी त्योहार हमारा,
सबसे न्यारा, अनोखा त्योहार हमारा, मेरा प्यारा,
प्यारी बहना, आयेगी, रंगबिरंगी फूलों वाली,
मखमल, मोतीवाली, चमचम राखी लायेगी,
और बनेंगी खीर, पकौड़े व मीठे पकवान सारे,
मिलकर खाऐंगे रसगुल्ले-बर्फी लेकर चटखारे,
भीड़ पड़ी हैं बाजारों में बहना-भाईयों की अपार,
रेलमपेलम मची और संजी हैं दुकानें बीच बाजार,
खुशियों से भर गया आंगन-आंगन मत पूछो यार,
राखी भाईबहन का प्यार आओ खुशियां मनाये यार,
बांध के राखी के बंधन को भैया प्यारे दुलारे,
मनमुस्काये, प्यारी बहना ने घरद्वारे संजायें !
– मदन वर्मा ” माणिक ”
इंदौर, मध्यप्रदेश
Jd News Vision