जेडी न्यूज विजन….
*जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के प्रभावी निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग का परिणाम*
शाहजहांपुर, 09 जून : : शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में जनपद शाहजहांपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश स्तर पर 4वीं रैंक प्राप्त की है।
मई 2026 की जारी रैंकिंग में जनपद शाहजहांपुर को 127/140 अंक प्राप्त हुए हैं तथा जनपद का प्राप्तांक प्रतिशत 90.71 दर्ज किया गया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन, नियमित समीक्षा एवं अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने का परिणाम है।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया था कि आईजीआरएस पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए, जिससे आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित हो सके। नियमित मॉनिटरिंग एवं शिकायतों के फीडबैक की समीक्षा के कारण जनपद ने यह सफलता प्राप्त की है।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर कार्य करते हुए जनपद को शीर्ष स्थान दिलाने हेतु प्रयासरत रहने के निर्देश दिए।
______
Jd News Vision