आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता… आरोपी धारदार हथियार के साथ पकडा

Jdnews Vision….

बिलासपुर (छ.ग.) : आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता।

आरोपी धारदार हथियार के साथ पकडा गया…

आरोपी पूर्व आदतन बदमाश निकला…

आरोपी आम जगह पर लोगो को डरा धमका रहा था…

आरोपी से लोहे का तलवार व लोहे का फरसा किया गया जप्त…

02 आरोपी की की गयी गिरफतारी…

आरोपीयो को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी की प्रभारीयों को अवैध हथियार रखकर लोगो को डराने/धमकाने वाले व्यक्तियों के विरूध्द अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान दिनांक 02.09.2026 को मुखबीर सूचना मिला शनिचरी बाजार बिल्हा मे आयुष मिश्रा हाथ मे लोहे का तलवार लेकर व वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा संजू यादव नाम का व्यक्ति हाथ मे लोहे का फरसा लेकर रोड मे आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था जिसे मौके पर घेराबंदी कर दोनो आरोपी से लोहे का तलवार व लोहे का फरसा जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *