Breaking News

बिजनौर में डीएम और वकीलों के बीच टकराव, दफ्तर में तोड़फोड़, कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अधिवक्ता…..

Jdnews Vision…..

बिजनौर : : (उत्तर प्रदेश ): : कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी और वकीलों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे एक अधिवक्ता ने जिलाधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकील एकजुट हो गए और डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वकीलों ने डीएम के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रखने की मांग की है,

जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक वकील प्रार्थना पत्र लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां जिलाधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। इसकी खबर अन्य अधिवक्ताओं तक पहुंची तो उनमें आक्रोश फैल गया। जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया,

धरने के दौरान पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने स्पष्ट किया कि जब तक डीएम का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा,

About admin

Check Also

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने हस्त निर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावट के समान बनाकर दीपावली का पर्व मनाया

Jdnews Vision…. जिला सम्वाददाता आर पी उपाध्याय मनकापुर/ गोंडा: – : कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *