महामाया चौक के पास धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले 02 आदतन बदमाशों पर रतनपुर पुलिस का प्रहार

Jdnews Vision….

बिलासपुर : :  महामाया चौक के पास धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले 02 आदतन बदमाशों पर रतनपुर पुलिस का प्रहार

आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी –

1. अभय सारथी पिता मोहन सारथी उम्र 19 वर्ष निवासी महामाया चौक रतनपुर थाना रतनपुर,

2. करन सारथी पिता बड़कू सारथी उम्र 28 वर्ष निवासी महामाया चौक रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

दिनांक 02.09.2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिला कि महामाया चौक रतनपुर के पास 02 लड़के धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे है कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, चाकू लहराने वाले बदमाशों को पकड़ने टीम गठित कर महामाया चौंक रतनपुर रवाना किया जहाँ घेराबंदी कर चाकू लहरा रहे 02 आदतन बदमाश अभय सारथी व करन सारथी को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्तियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरी. अंजली वर्मा, अनिल साहू, आर. धीरज कश्यप, आकाश डोंगरे का का विशेष योगदान रहा।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *