Jdnews Vision…
…..राघवेंद्र मिश्रा…..
…….मैनेजिंग एडिटर……
विशाखापत्तनम: : दक्षिण तट रेलवे के विशाखापत्तनम मंडल को वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट पर्यावरण संरक्षण एवं सतत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एम/एस स्क्रैपक्यू हब प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कार्बन फुटप्रिंट सेविंग सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। यह प्रमाणपत्र मंडल रेल प्रबंधक ललित बोहरा को प्रदान किया गया तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (SrDME), वाल्टेयर मंडल के नाम जारी किया गया।
रेल मंडल ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच 97,295 किलोग्राम पुनर्चक्रण योग्य कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण किया। इससे बड़ी मात्रा में कचरा लैंडफिल में जाने से बचा और पर्यावरण संरक्षण को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य यूएस ईपीए वॉर्म (US EPA WARM) पद्धति के अनुसार इस पहल से 300.25 मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) समतुल्य उत्सर्जन में कमी दर्ज की गई।
इस उपलब्धि का पर्यावरणीय प्रभाव एक वर्ष के लिए 105 यात्री वाहनों को सड़कों से हटाने, 1,27,888 लीटर पेट्रोल की बचत अथवा 8,004 पौधों को दस वर्षों तक विकसित करने के बराबर माना गया है।
यह सम्मान दक्षिण तट रेलवे की पर्यावरण संरक्षण, सतत अपशिष्ट प्रबंधन, सर्कुलर इकोनॉमी तथा भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन, मिशन लाइफ (LiFE) और नेट ज़ीरो 2070 के लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Jd News Vision