Breaking News

एडवोकेट अरुण कुमार राव बने बैंक ऑफ बड़ोदा के पैनल अधिवक्ता…

Jdnews Vision….

 (प्रियंका त्रिपाठी )

देवरिया : : दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में नियमित रूप से विधि व्यवसाय कर रहे अधिवक्ता अरुण कुमार राव को बैंक ऑफ बड़ोदा द्वारा वादों की प्रभावी पैरवी तथा एन इ सी बनाने हेतु पैनल अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

अधिवक्ता अरुण कुमार राव विधि की शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात दीवानी न्यायालय देवरिया मे विधि व्यवसाय शुरू किये । अपने विधिक कैरियर के दौरान अधिवक्त अरुण कुमार राव ने संवैधानिक, दीवानी, आपराधिक, वाणिज्यिक एवं प्रशासनिक प्रकृति के विभिन्न मामलों में पक्षकारों का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया है। उनकी मजबूत कानूनी समझ, शोध एवं तर्क प्रस्तुत करने की क्षमता तथा न्यायालयीन कार्यवाही में पेशेवर दक्षता को देखते हुए बैंक ऑफ बड़ोदा द्वारा उन्हें अपने पैनल में शामिल किया गया है।

 

यह नियुक्ति उनके सतत परिश्रम, विधिक कौशल, पेशेवर प्रतिबद्धता एवं न्यायालय में प्रभावी पैरवी का प्रमाण है।वर्तमान समय मे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक,एस पी सी ए, कैपिटल एसोसिएट, गोरखपुर फाइनेंसीयल सर्विसेज मे विधिक सलाहकार के साथ ही पुर्वोत्तर रेलवे मे पैनल लायर भी है।

इनके बैंक मे अधिवक्ता नियुक्त होने पर मंत्री ऋषि राज मिश्रा, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी(पूर्व मंत्री ),चंद्रशेखर गुप्ता, विनय श्रीवास्तव प्रियंका त्रिपाठी(संयुक्त सचिव निवर्तमान )ऋषि केश मिश्रा,सपना सिंह, स्वेता अग्रवाल, अजीत सिंह, मान्धाता सिंह, अमित कुमार शाही, सुनील गुप्ता आदि अधिवताओ ने बधाई दी

About admin

Check Also

रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की छटा….

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. – राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *