Jdnews Vision….
वडताल, खेडा, गुजरात आर.सी. मिशन स्कूल, वडताल के कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए आज दिनांक 8 सितम्बर को दिव्य हिंडोला उत्सव दर्शन के साथ शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा से पूर्व विद्यालय के मैनेजर रेव. फादर रूमाल्दो से अनुमति तथा विद्यालय के आचार्य अनिकेत डाभी की स्वीकृति ली गई। वर्ग शिक्षक डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न कार्यों का विभाजन किया गया।

भोजन की जिम्मेदारी आर्या पटेल को सौंपी गई।प्रार्थना के बाद कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति ली गई। इसके पश्चात 33 विद्यार्थी बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे, जहां बैंक मैनेजर श्री अंकित पंचाल नेविद्यार्थियों को बैंकिंग लेन-देन, एटीएम कार्ड, एफडी, लॉकर आदि के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।इसके बाद विद्यार्थियों ने पोस्ट ऑफिस का शैक्षणिक भ्रमण किया। पोस्ट मास्टर ने अंतर्देशीय पत्र, डाक टिकट, पत्र व्यवहार तथा धन के लेन-देन संबंधी जानकारी विद्यार्थियों को दी। इसके बाद पुलिस स्टेशन का भी भ्रमण किया गया।विद्यार्थियों ने भगवान स्वामीनारायण मंदिर में हिंडोला दर्शन करे प्रसादी ग्रहण की।

तत्पश्चात गोमती बाग का भ्रमण किया गया। दोपहर 2:30 बजे विद्यार्थी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां शिक्षकों ने रेलवे तथा वर्तमान में संचालित मालगाड़ी के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी।लगभग 3:30 बजे सभी विद्यार्थी विद्यालय वापस लौटे।
धार्मिक दर्शन के साथ बैंक, पोस्ट ऑफिस, पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की जानकारी प्राप्त होने से यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं ऐतिहासिक अनुभव बन गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बाल-इंचार्ज मित्रों द्वारा वर्ग शिक्षक डॉ. शैलेष वाणिया ‘शैल’ का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।
Jd News Vision