Breaking News

चन्द्रबदनी परिसर प्राचार्य डॉ. महन्थ मौर्य की सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ विदाई सम्मान समारोह…

Jdnews Vision….

नैखरी  : (टिहरी गढ़वाल): :  श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय चन्द्रबदनी परिसर नैखरी के परिसर निदेशक डॉ. महंथ मौर्य के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर परिसर परिवार की ओर से विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

दिनांक 06 अक्टूबर,1961 को उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ स्थित ग्राम कस्बा देवगांव में करन राम मौर्य के सुपुत्र के रूप में जन्म लिया।आपने ज्ञान,संस्कार,परिश्रम एवं कर्मनिष्ठा से शिक्षा-जगत् में विशिष्ट पहचान बनाई। आपने अपना जीवन ज्ञान, सेवा एवं कर्तव्यपरायणता को समर्पित किया। इन्होंने “कर्म ही पूजा,सेवा ही जीवन और समर्पण ही सच्ची सफलता है” के ध्येय वाक्यों को अपने हृदय में धारणकर जीवन संवारा है।

आपकी जीवनसंगिनी श्रीमती परमीला देवी एवं सुपुत्र प्रवीण भी गौरवपूर्ण समारोह में उपस्थित रहीं।

आपकी सेवायात्रा वर्ष 1993 में गांधी विद्या संस्थान, राजघाट, वाराणसी में शोध अधिकारी के रूप में प्रारंभ हुई, जहाँ आपने वर्ष 1999 तक सेवाएँ दीं। दिनांक 17 जनवरी, 2000 को राजकीय महाविद्यालय,चौबट्टाखाल, पौड़ी गढ़वाल में भूगोल विषय के प्रवक्ता के रूप में कार्यभार ग्रहण कर आपने उत्तराखंड उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी राजकीय सेवा यात्रा प्रारम्भ की। वर्ष 2012 में एसोसिएट प्रोफेसर पद को सुशोभित करने के पश्चात् दिनांक 24 सितंबर, 2017 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में कार्यभार ग्रहण किया। दिनांक 17 नवंबर, 2022 को राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल के प्राचार्य पद का दायित्व ग्रहण कर संस्थान के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं संस्थागत विकास को नई दिशा प्रदान की।

आपका संपूर्ण सेवाकाल शैक्षिक गुणवत्ता,अनुशासन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं संस्थागत प्रगति के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। शैक्षणिक अनुभव के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान के साथ समर्पित शिक्षक, कुशल प्रशासक, दूरदर्शी शिक्षाविद् एवं कर्मयोगी के रूप में आपने शिक्षा के उद्देश्य सर्वांगीण विकास को सिद्ध किया है। विदाई समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. महन्थ मौर्य, प्रभारी प्राचार्य डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल आदि सहित अन्य गणमान्य अतिथियो द्वारा संयुक्त रूप से माता समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. मौर्य के दीर्घ शैक्षणिक सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके योगदान, कार्यशैली,प्रशासनिक अनुभव एवं संस्थान के प्रति समर्पण की सराहना की।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. मूलचन्द्र शुक्ल ने संस्कृत एवं हिन्दी में लिखित प्रशस्ति पत्र एवं शाल आदि द्वारा अभिनन्दन किया। अन्त में उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन के साथ स्वस्थ,सुखद, शान्तिपूर्ण एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

उनके साथ कार्य करने वाले सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों एवं स्मृतियों को साझा किया तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

डॉ. मौर्य की 26 वर्षों की सरकारी सेवा यात्रा भी इसी समर्पण और अनुभव की परिचायक है।

समारोह के अन्त में प्रभारी प्राचार्य,डॉ. गुरु प्रसाद थपलियाल,अनुपा फोनिया,डा. शाकिर शाह, पंकज पुण्डीर, वन्दना सिंह,सुरेश भट्ट,स्टाफ क्लब सचिव वेदनिधि गोनियाल,कोषाध्यक्ष पूजा सैलानी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुकेश र तूडी,विजय बागडी, भुवनेश विष्ट सहित परिसर परिवार की ओर से डॉ. महंथ मौर्य को प्रशस्तिपत्र सम्मान एवं भेंट के साथ विदाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन अरविन्द राणा एवं मोहित उ प्रेती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर सौम्या कब टियाल,प्रदीप चौधरी,पूनम गैरोला,डॉ. आशुतोष जंगवाण, योग प्रशिक्षक सरोज,दिनेश, उत्तम, अजय लिंगवाल,अखिलेश, सुनील, अनुज,संजना,लक्ष्मी एवं राजेश्वरी आदि समस्त परिसर परिवार उपस्थित रहा।

About admin

Check Also

SIR के खिलाफ CJP ने फिर करेगी प्रदर्शन… दीपके भी पहुंचेंगे…

Jdnews Vision….. दीवाली से पहले केरल के कोच्चि में राझेंद्र मैदान जुटेंगे लोग……  कॉकरोच जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *