जेडी न्यूज विजन..
सन्तोष कुमार गुप्ता….
विद्युत वितरण खंड कौड़ीराम के मीटर रीडरों ने लगातार तीन माह से वेतन का भुगतान न होने के विरोध में बुधवार को अधिशासी अभियंता आशीष कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। मीटर रीडरों ने चेतावनी दी कि बकाया वेतन मिलने तक वे कार्य का बहिष्कार करेंगे।
ज्ञापन में बताया गया है कि अप्रैल, मई और जून 2025 का वेतन अब तक नहीं मिला है। इससे मीटर रीडरों के सामने परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्चों को लेकर गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि समय पर बिलिंग कर विभाग का राजस्व बढ़ाने में वे लगातार योगदान दे रहे हैं, लेकिन वेतन भुगतान में हो रही देरी से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।
मीटर रीडरों ने मांग की कि तीनों माह का बकाया वेतन तत्काल जारी कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं होगा, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
इस दौरान विनोद मिश्रा, अखिलेश्वर चंद उर्फ़ मुन्ना चंद, सुनील त्रिपाठी, दुर्गेश शर्मा, द्वारिका पांडे सहित कौड़ीराम डिवीजन के बड़ी संख्या में मीटर रीडर उपस्थित रहे और ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।
Jd News Vision