Breaking News

याज्ञवल्क्य–भारद्वाज संवाद से गूंजी श्रीराम कथा, सती प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर…

Jdnews Vision…..

संतोष कुमार गुप्ता……

गोरखपुर: :  तारामंडल स्थित उर्वी रिसॉर्ट में चल रही श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर मुख्य जजमान महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव वह सा यजमान प्रख्यात ज्योतिष आचार्य डॉ मनीष मोहन रहे, कथा व्यास आचार्य धीरज कृष्ण जी ने याज्ञवल्क्य–भारद्वाज संवाद एवं माता सती के पावन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।

 

आचार्य जी ने कहा कि श्रीराम कथा मनुष्य को सत्य, मर्यादा, प्रेम और भक्ति का मार्ग दिखाती है। याज्ञवल्क्य जी द्वारा भारद्वाज जी को सुनाए गए श्रीराम चरित्र की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के स्वरूप को समझने के लिए श्रद्धा और भक्ति आवश्यक है।

 

वहीं, माता सती के मार्मिक प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय हो गया।

 

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। आचार्य धीरज कृष्ण जी ने कहा कि रामकथा को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही कथा श्रवण की सार्थकता है।

 

तारामंडल, गोरखपुर के उर्वी रिसॉर्ट में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। सर्वश्री आचार्य विजय कौशल जी महाराज आचार्य अविनाश मिश्रा, सामाजिक कर्म योद्धा मनजीत श्रीवास्तव बाबू, हिमांशु मिश्रा, संतोष त्रिपाठी,सर्वेश दुबे , गोलु सिंह, अवधेश चन्द, उपमन्यु त्रिपाठी उर्फ निप्पु तिवारी, प्रभाकर दुबे,अविनाश श्री , संतोष त्रिपाठी,सर्वेश दुबे , गोलु सिंह, अवधेश चन्द, उपमन्यु त्रिपाठी उर्फ निप्पु तिवारी, प्रभाकर दुबे, राजेश सिंह, जगन्नाथ श्रीवास्तव, सुधीर सिंह चंदन श्रीवास्तव शुभम त्रिपाठी ,श्री कृष्ण श्रीवास्तव, राम नयन यादव, विश्व दीपक श्रीवास्तव , प्रशांत श्रीवास्तव, निखिल त्रिपाठी, जगन्नाथ श्रीवास्तव, सतीश शुक्ला आदिलोआदि का सहयोग रहा। आचार्य विजय कौशल जी महाराज

About admin

Check Also

महिला ने पति व देवर के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा….

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *