जेडी न्यूज विजन….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ जनपद के गोसाईगंज विकासखंड के सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति की अंतिम बैठक हुई संपन्न …
क्योंकि उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई और जिला पंचायत का कार्यकाल 11 जुलाई को समाप्त हो रहा है.
इसके मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में संचारी रोगों के रोकथाम सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभप्रद योजनाओं को एजेंडा बनाकर बैठक आयोजित की गई.
बैठक में ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा जी द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्स्यो,ग्राम प्रधानों एवं ब्लाक के सभी अधिकारियों,कर्मचारियो, को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया और 5 साल पूरे होने में जो विकास कार्य किए गए जो ब्लॉक उपलब्धि मिली उसके लिए सभी को बधाई दी गई, मौजूदा इस तरह इस पद पर एक प्रशासक के रूप में कार्य करने का जो सरकार ने मौका दिया इसके लिए भी ब्लॉक प्रमुख जी द्वारा बधाई दी गई सभागार में मौजूद अन्य विभागों के आए हुए जिम्मेदार अपने-अपने विभागों के बारे में जो योजनाएं चल रही हैं उनको विधि पूर्वक कैसे लाभार्थी तक पहुंचाया जाए उसके बारे में विस्तार रूप से चर्चा की.
तत्पश्चा बैठक में मौजूद खंड विकास अधिकारी राजेश बहादुर सिंह जी की सेवा निवृत विदाई की पूर्व संध्या पर ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा जी द्वारा अंगूर वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर करके बधाई दी गई एवं बैठक में मौजूद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान एवं विकासखंड के अधिकारी कर्मचारियों ने क्रमानुसार खंड विकास अधिकारी महोदय जी को माला पहनाकर फेयरवेल की बधाई दी. और सेवा समय में दिए गए बेहतरीन नेतृत्व और अच्छी छवि होने की प्रशंसा की. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से शामिल रहे
Jd News Vision