Breaking News

भाजपा ने शुरू किया ‘संत रविदास समरसता संकल्प अभियान’… यूपी के 1918 मंडलों में जलाए गए 60 हजार दीप..

Jdnews Vision….

20 फरवरी तक चलेगा समरसता संकल्प अभियान…

लखनऊ : : संत रविदास ने अपने आचरण, विचार एवं संदेशों से जनजागरूकता का उजियारा किया, जिसे समाज में एक वरदान की तरह देखा जाता है। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य की उपस्थिति में गुरु पूर्णिमा के दिन वाराणसी से श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया, जो 20 फरवरी तक चलेगा।

प्रदेशभर के 1918 मंडलों में कुल 60 हजार दीप जलाकर संत रविदास के संदेशों का प्रकाश फैलाया। इस बहाने भाजपा ने सामाजिक समीकरण साधते हुए सभी वर्ग के लोगों में समन्वय का प्रयास किया है।

प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने बताया कि कार्यक्रम पांच चरणों में चलेगा। पहले दिन हर मंडल में कम से कम पांच रविदास मंदिरों पर दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया। जहां पर संत रविदास के मंदिर नहीं हैं, वहां अन्य मंदिरों में दीपदान एवं पूजन किया गया।

हर मंडल में प्रत्येक स्थान पर 65-65 दीये जलाए गए। सांसद, विधायक, एमएलसी एवं संगठन के शीर्ष पदाधिकारी भी पहुंचे। विधान सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने सुरक्षित सीटों पर विशेष फोकस किया। पार्टी ने इसे सनातन समाज को एक साथ लाने के अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति बनाया है।

आने वाले दिनों में कलश पूजन, भजन, कीर्तन, संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, साथ ही लोधी वंश के दौर में धर्मांतरण के विरुद्ध डटकर खड़े होने वाले संत रविदास को भाजपा एक उदाहरण बनाकर इसे राजनीतिक मुद्दा भी बना सकती है। उधर, विश्व हिन्दू परिषद ने भी धर्मांतरण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए गांव-गांव जाने का निर्णय लिया है।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *