मुकेश की हत्या में 3 आरोपित गिरफ्तार….

Jdnews Vision….

नौतन थाना क्षेत्र के मड़ुआहा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक मुकेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें जीएमसीएच, बेतिया में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण के निर्देश पर सदर-02 बेतिया के एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में गजेंद्र यादव, सुनैना देवी और मकुन यादव शामिल हैं।मृतक के भाई बलीन्द्र यादव उर्फ रविन्द्र यादव के फर्द बयान के आधार पर नौतन थाने में कांड संख्या 456/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है।पुलिस टीम में सदर-02 के एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर, नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, जगदिशपुर थानाध्यक्ष नितिश कुमार,दरोगा पूजा कुमारी, राजाराम कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *