Breaking News

रामराज स्थापना के लिए यज्ञ का आयोजन….

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ: : रामराज्य हेतु राष्ट्र कल्याण मंच के तत्वावधान में आज चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा को उद्दिश्य करके बहुत ही सोल्लास पूर्ण वातावरण में नव संवत्सर का वृहद रूप से यज्ञ संपादित किया गया यज्ञ का ब्रह्मत्व अंतर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता डॉक्टर निष्ठा विद्यालंकार ने किया साथ ही उन्होंने इस वैदिक नव वर्ष के संबंध में बहुत ही महत्वपूर्ण व्याख्यान भी दिया उन्होंने बताया कि यह दिन विश्व के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन होता है चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नव संवत्सर का प्रारंभ होता है और यहीं से सृष्टि संवत भी शुरू होता है इसी दिन संसार के सुप्रसिद्ध समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता का शंखनाद करने वाले वैचारिक क्रांति के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना भी की थी और इसी दिन नव विक्रम संवत शक भी शुरू होता है ।

सभी मनुष्यों को यह नव वर्ष मंगलमय हो कार्यक्रम अत्यंत दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से यज्ञ संचालक अंशु राज रस्तोगी सुनीता आर्य किशोर शाह अखिल खरे शांति देवी नारायण निगम आलोक मालवीय आदि अनेक यजमानों ने सहर्ष भाग लेकर के यज्ञ की शोभा बढ़ाई शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ यह कार्यक्रम विधानसभा मार्ग मेडिकल स्टोर में संपन्न हुआ।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *