Breaking News

मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी का खेल, 15 पकड़े गए

Jdnews Vision….

लखनऊ : :  राजधानी में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लेसा ने गुरुवार को शिकंजा कस दिया। अमौसी से लेकर गोमतीनगर तक चले सघन चेकिंग अभियान में मीटर बाईपास और कटिया डालकर बिजली का अवैध इस्तेमाल करने के मामले सामने आए।

अमौसी क्षेत्र में महज 84 कनेक्शनों की जांच में 15 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़े गए। विभाग ने सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अमौसी क्षेत्र में अधिशासी अभियंता, रेड असेसमेंट एंड कलेक्शन के नेतृत्व में विभागीय और रेड टीम ने अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग इलाकों में घरों और प्रतिष्ठानों के कनेक्शनों की जांच की।

बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई…

कल्ली पश्चिम की बाबा दीन कॉलोनी निवासी रमेश शर्मा और दुबग्गा के हुसैन खेड़ा स्थित अमन कॉलोनी निवासी लियाकत के खिलाफ भी विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की गई। गोमतीनगर में कटिया का जाल पकड़ा गया। सेक्टर-4 और लौलाई उपकेंद्र के तहत देवरिया गांव और आसपास के इलाकों में चार परिसरों की जांच हुई। इनमें दो उपभोक्ता सीधे अवैध कनेक्शन के जरिए बिजली का इस्तेमाल करते मिले। गोमतीनगर विस्तार निवासी देवप्रकाश पाण्डेय के यहां 11.949 किलोवाट और देवरिया खुर्द निवासी ललित कुमार रावत के यहां 2.984 किलोवाट की कटिया मिली। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

बकाए में कनेक्शन काटे गए…

विभाग की बकायेदारों पर भी कार्रवाई जारी रही। लखनऊ मध्य क्षेत्र में चलाए गए महा-डिस्कनेक्शन अभियान में दोपहर तीन बजे तक 554 कनेक्शन काट दिए गए। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी और बकाया वसूली के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों के मुताबिक चोरी पर रोक लगाने के साथ राजस्व नुकसान को कम करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

About admin

Check Also

रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की छटा….

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. – राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *