Jdnews Vision…
प्रथम पूज्य हे श्री गणेश
मेरे घर में करो प्रवेश…
गौरी नंदन विघ्न निवारक..
आप ही सबके कष्ट निवारक..
कर रही हूँ इंतज़ार..
जल्दी पधारो मेरे द्वार…
स्वागत को हम हैं तैयार….
आ जाओ अब मेरे द्वार..
मेरे घर में करो प्रवेश..
हे आराध्य हे श्री गणेश…
लड्डू का भोग है तैयार
आ जाओ अब मेरे द्वार
आ जाओ अब श्री गणेश..
पूजन का हो श्री गणेश…
करिये कृपा भक्त पर अपने
पूरे कर दो मेरे सपने..
करो कृपा अब हे शंकरसुत.
करती हूँ मैं आपकी स्तुति..
जोड़ हाथ करती हूँ विनती.
गौरी नंदन सुन लो मन की…
कोमल वर्मा
उप संपादक
जेडी न्यूज़ विज़न
लखनऊ
Jd News Vision