Breaking News

कोई मेरा बचपन लौटा दो मुझे नानी के घर जाना है…

Jdnews Vision….

नानी जी को समर्पित रचना : :

*कोई मेरा बचपन लौटा दो मुझे नानी के घर जाना है*

 

 

🥹गर्मी की छुट्टी के कुछ दिन इत्मिनान से बिताना हैं।

कोई सुकून भरी दोपहर लौटा दो मुझे नानी के घर जाना है। ⛅

 

पूरा दिन छुपान छुपाई और बर्फ 🧊 पानी में बिताना है भाई बहनों के साथ मिलकर फिर से पतंग 🪁🪁 उड़ाना है कोई मेरा बचपन लौटा दो मुझे नानी के घर जाना है।

 

साइकिल वाले अंकल लौटा दो मुझे वो फाल्से और जामुन खाना है और ₹20 वाली कुल्फी 🍦के चार 🫶🏻 हिस्से करवाना है कोई मेरा बचपन लौटा दो मुझे नानी के घर जाना है।

 

बचपन के साथ नानी भी ला दो 🥺 उनके घर पहुंचते ही उनका वह नजर 🧿 उतारना लौटा दो घर से चलते समय वह छुपा कर पैसे 💵 देना लौटा दो कोई मेरा बचपन लौटा दो मुझे नानी के घर जाना है।

 

मम्मी मौसी और मामा की हंसी वाली लड़ाइयां करवा दो 🤭 नानी की मुस्कुराहट से भरा वो आंगन लौटा दो 🫠🥹

 

नानी के मना करने पर भी नाना का वो चॉकलेट 🍫 दिलवाना लौटा दो कोई मेरा बचपन लौटा दो मुझे नानी के घर जाना है।

 

अलंकृता द्विवेदी…

बी कॉम स्कॉलर…

लखनऊ….

About admin

Check Also

पथरी के आपरेशन के दौरान बिगड़ी महिला की हालत, गोरखपुर ले जाते समय मौत….

Jdnews vision… संतोष कुमार गुप्ता… – कौड़ीराम के परमहंस आशीर्वाद हास्पिटल में हो रहा था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *