Breaking News

कराटे कलर बेल्ट एग्जामिनेशन एवं कराटे प्रशिक्षण कैंप का हुआ आयोजन…

जेडी न्यज़ विज़न…..

सन्तोष कुमार गुप्ता….

– जीडी इण्टर कालेज के प्रबंधक इंजी.गौरव राय ने बच्चों का प्रोत्साहन किया…

कौड़ीराम: : इंटरनेशनल सोतोकान कराटे डू- क्योकाई उत्तर प्रदेश के महासचिव तथा राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक जज एवं रेफरी कराटे इंडिया ऑगेर्नाइजेशन दीपक शाही के तत्वाधान में कराटे कलर वेल्ट ग्रेडिंग एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को योग्यता के आधार पर प्रमोशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बतौर कराटे प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट मास्टर आदित्य सिंह, आयुष सिंह, दिव्यांश शाही तथा सतीश मौर्य ने छात्रों को कराटे का प्रशिक्षण दिया।
जी. डी. इंटर कॉलेज के निदेशक इंजी.गौरव राय ने कहा कि आपके लिए कराटे का प्रशिक्षण हासिल करना तभी सफल होगा जब आप स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ खान-पान का भी ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। आई.यस.के. के, के महासचिव दीपक शाही तथा राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक पन्ने लाल यादव ने छात्रों को योग्यता के आधार पर प्रमोशन सर्टिफिकेट का वितरण किया। इस अवसर पर येलो बेल्ट में बेल्ट केन लिए युवराज पाल, रेयांश यादव,
ऑरेंज बेल्ट के आदर्श विश्वकर्मा, सत्यानंद यादव, श्रीजल पांडे, नितिन पाल ,आयुष पाल
ग्रीन बेल्ट में कौटिल्य शुक्ला, अंकुश मौर्य, अनिमेष यादव, श्रेयश यादव, रायंश नायक, सिद्धार्थ नायक, ब्लू बेल्ट में ईशान विश्वजीत राय तथा सीनियर कैटिगरी ब्राउन बेल्ट में आशुतोष कुमार को प्रमोशन दिया गया।
इस अवसर पर जीडी इंटर कॉलेज कौड़ीराम की प्रधानाचार्य रानी राय, वरिष्ठ शिक्षक उग्रसेन कुमार नायक‍ अनूप कुमार यादव व अन्य गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *