Breaking News

लखनऊ में पेंशनरो का फिर होगा जुटान…

Jdnews vision…..

10 जुलाई को बी0एन0 सिंह प्रतिमा पर हस्ताक्षर याचिका का प्रदर्शन*

20 जनपदों की याचिका का लॉट पीएमओ को भेजा जायेगा*

लखनऊ: : सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के आवाहन पर लखनऊ के पेंशनर 10 जुलाई को 04ः00 बजे बी0एन0 सिंह प्रतिमा पर 20 जनपदों की हस्ताक्षर याचिका का प्रदर्शन कर कर्मचारी मसीहा बी0एन0 सिंह का आशीर्वाद लेकर पीएमओ भेजनें का द्वितीय चक्र के पे्रषण का कार्य करेंगे।

पेंशनरो की मुख्य 10 मांगे है। जैसे पेंशन पुनरीक्षण का विषय 8 ब्च्ब् मे लाना मूल्य सूचकांक मे सुधार, राशिकरण की कटौती 10 साल पर बंद करना, पुरानी पेंशन लागू करना, 18 माह का ऐरियर देना आदि 10 बिन्दु है। इन पर प्रधानमंत्री जी का ध्यान लम्बे समय से आकर्षित किया जा रहा है।

संगठन के महामंत्री ओ0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम मे गर्मी के मौसम को देखते हुए केवल लखनऊ के पेंशनरो को बुलाया गया है।

सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर नाथ यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी0एल0 कुशवाहा ने सेवानिवृत और सेवारत कर्मचारियों से अपील क़ी है कि इस न्याय क़ी लड़ाई मे सहयोग प्रदान करें।

लखनऊ शाखा के अध्यक्ष अंगद सिंह व मंत्री आर0सी0 उपाध्याय ने जिले के पदाधिकारियो और पेंशनर को अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने की अपील किया है।

About admin

Check Also

दलालों द्वारा होते बैनामे निष्पादित बिक़य धन राशि मिलती नहीं

जेडी न्यूज़ विज़न… मुन्नू लाल तिवारी…. मोहन लाल गंज लखनऊ तहसील में होते बैनामे निष्पादित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *