Breaking News

ब्लॉक खंदौली में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती: बापू व शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, चलाया स्वच्छता अभियान”….

Jdnews Vision…..

आगरा : :  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर विकास खंड खंदौली कार्यालय परिसर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा ने परिसर मे स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा व समस्त स्टाफ ने ब्लॉक कार्यालय के बाहर स्थापित अमर शहीदों की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर देश के वीर बलिदानियों को भावपूर्ण नमन किया।

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर एवं उसके आसपास विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सभी ने मिलकर श्रमदान किया और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय अग्रवाल, एडीओ पंचायत पंकज यादव, एडीओ सुभाष झा, लाइका कुमारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओम बाबू, पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार, सीडीपीओ उषा गोस्वामी, सुपरवाइजर नागेश कुमारी सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *