Breaking News

पार्टी के निर्देशानुसार वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब रध्वज ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज….

Jdnews Vision…

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम : : भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, गोरखपुर के पूर्व सभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने गुरुवार को पांडेयपार स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस नदौरान सभी ने राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। गुलाब रध्वज सिंह उर्फ महंथ सिंह ने कहा राष्ट्रहित सर्वोपरि है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को देश की प्रगति और एकता के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र ध्वज सिंह, बूथ अध्यक्ष श्रवण यादव, रोहन मिश्रा, विवेक सिंह, अनिल यादव, मानवेंद्र ध्वज सिंह, भीम सिंह, पन्ने सहित अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *