Breaking News

विशाखापट्टनम में 16 से 25 दिसंबर तक होगा भव्य श्रीराम कथा वर्षा का आयोजन….

Jdnews Vision……

…राघवेन्द्र मिश्रा…. मैनेजिंग एडिटर….

विशाखापट्टनम : : शहर में सनातन धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित भव्य श्रीराम कथा वर्षा का आयोजन 16 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति, दुर्गा मंदिर, त्रिनाथपुरम के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल नौसेना बाग के पीछे, क्रांति नगर, विशाखापट्टनम निर्धारित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार, कथा का वाचन काशी की परम पूज्या मानस गंगा प्रियंका पांडेय जी द्वारा किया जाएगा। दस दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा, भक्ति एवं सनातन संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायक प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का विवरण
16 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी।
17 दिसंबर 2026 को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक श्रीराम कथा वर्षा का आयोजन होगा।
25 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति, दुर्गा मंदिर, त्रिनाथपुरम ने सभी सनातन प्रेमी श्रद्धालुओं, परिवारजनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पावन एवं आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

निवेदक : पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति, दुर्गा मंदिर, त्रिनाथपुरम एवं समस्त भक्तगण, विशाखापट्टनम

About admin

Check Also

DIPR Manipur Calls for Collective Action to Tackle Growing E-Waste Menace…

Jdnews Vision… Imphal, November 6,: : The Directorate of Information and Public Relations (DIPR) organised …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *