Breaking News

कौड़ीराम गांधी आश्रम पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, चरखे पर काता सूत…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और लोक कलाओं को बढ़ावा देने का किया आह्वान

कौड़ीराम: :  बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री, भारत सरकार कमलेश पासवान शुक्रवार को कौड़ीराम गांधी आश्रम पहुंच कर चरखे पर सूत कातकर महात्मा गांधी के स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और ग्राम स्वावलंबन के संदेश को याद किया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि चरखा केवल आत्मनिर्भरता का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह महात्मा गांधी के विचारों, स्वदेशी भावना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने गांधी आश्रम में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने की अपील की।

 

अगले कार्यक्रम के क्रम में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में राज्यमंत्री भारत सरकार कमलेश पासवान ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उक्त अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

ललित कला संगीत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने आनंद लिया। उन्होंने कहा कि लोक कलाकार गांवों और हमारी समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़े हुए हैं। लोक कलाओं को जीवंत बनाए रखने के लिए कलाकारों को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि लोक कला हमारी पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड गोरखपुर के पूर्व सभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह, प्रमुख गगहा शिवाजी चंद ,उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी गोरखपुर नरेंद्र ध्वज सिंह,पूर्व प्रमुख सुनील पासवान, जिला पंचायत सदस्य विशाल ध्वज सिंह, डॉ. रतन राय, मनोज शुक्ला सोनालिका,सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, अमित पांडेय, अमित वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद सिंह, सुनील गुप्ता, प्रवीण पासवान, उमेश पासवान, पंकज राय, मनोज राय, गौरव राय तथा गांधी आश्रम प्रबंधक रामानुज ओझा,मार्कण्डेय नायक, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About admin

Check Also

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोवर्धन पूजा…

Jdnews Vision….. *वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गो पूजन के बाद सीएम ने गायों-गोवंश को खिलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *