Breaking News

त्रिनाथपुरम दुर्गा मंदिर में नवरात्रि एवं दशहरा कार्यक्रम, 11 अक्टूबर को होगा कलश स्थापना….

Jdnews Vision…

राघवेंद्र मिश्रा…. मैनेजिंग एडिटर…..

विशाखापट्टनम: :  पूर्वांचल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति, दुर्गा मंदिर, त्रिनाथपुरम के सौजन्य से नवरात्रि एवं दशहरा के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ विधि-विधानपूर्वक कलश स्थापना, पूजा-अर्चना, मंत्र जाप एवं मां दुर्गा की आराधना की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार 11 अक्टूबर 2026, रविवार को कलश स्थापना का शुभ समय प्रातः 6:19 बजे से 10:12 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा।

इस धार्मिक आयोजन में काशी के प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित भानु प्रकाश चतुर्वेदी जी विशेष रूप से श्रद्धालुओं को अपनी कथा एवं धार्मिक प्रवचन से आध्यात्मिक संदेश देंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सनातन संस्कृति, भक्ति और धार्मिक परंपराओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

स्थान : दुर्गा मंदिर, त्रिनाथपुरम, विशाखापट्टनम

आयोजक : पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति, दुर्गा मंदिर, त्रिनाथपुरम

कथा व्यास : पंडित भानु प्रकाश चतुर्वेदी जी, काशी|

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *