Breaking News

बलरामपुर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक

जेडी न्यूज विजन…

०पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कार्यक्रमों में शामिल होने का किया आग्रह…

बलरामपुर: :  जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए “विरासत,संस्कृति और विकास का भव्य समागम” थीम पर बलरामपुर महोत्सव 2026 का आयोजन 3,4 एवं 5 अप्रैल को बड़ा परेड ग्राउंड में किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित इस महोत्सव में आमजन को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
महोत्सव का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक होगा,जिसमें विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी।
प्रथम दिवस 3 अप्रैल को भव्य शुभारंभ के साथ मालविका हरिओम और हेमंत बृजवासी की प्रस्तुतियां होंगी। इसके साथ ही कथक आधारित रामायण नृत्य नाटिका एवं तृप्ति शाक्या द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


द्वितीय दिवस 4 अप्रैल को अल्ताफ राजा की बॉलीवुड नाइट मुख्य आकर्षण रहेगी। साथ ही देश के प्रतिष्ठित कवियों की सहभागिता के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
तृतीय दिवस 5 अप्रैल को कल्पना पटवारी की भोजपुरी नाइट दर्शकों को आकर्षित करेगी,वहीं कुलदीप चौहान और जतिन निगम भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा बुक फेयर,विज्ञान प्रदर्शनी,आतिशबाजी शो,लकी ड्रा,पपेट शो,स्काई लालटेन शो,बच्चों के झूले एवं विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल्स जैसे आकर्षण भी मौजूद रहेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में सहभागिता कर जनपद की संस्कृति और विकास के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *