Breaking News

भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फर्रुखाबाद में किया कार्यालय का उद्घाटन…..

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

फर्रुखाबाद जनपद में आज दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को किसानों के मसीहा और भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी का भव्य आगमन हुआ। संगठन को नई मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने आज विधिवत रूप से फीता काटकर नए ज़िला कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने हुंकार भरी कि यह कार्यालय क्षेत्र के हर पीड़ित और मेहनतकश किसानो के न्याय का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में आए भारी जनसैलाब ने गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत किया।

About admin

Check Also

Lucknow Regional WSCS Organises One-Day Women’s Retreat…

Jdnews Vision…. Lucknow, 7 November : : The Lucknow Regional Women’s Society of Christian Service …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *