Jdnews Vision…
.नई भर्ती के पूर्व 2012 से पहले के मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए….
इंदौर: : मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन की बैठक में महामंत्री राकेश डी. पी. पाठक ने कहा कि संविदा आधार पर नियुक्त अनुकंपा आश्रितों को नियमित नियुक्ति प्रदान करने और कर्मचारियों की पदोन्नति में बाधा बन रही ‘सीपीसीटी (CPCT) परीक्षा पास’ करने के आदेश को निरस्त करने के संबंध में
शासन द्वारा इसके अनुरूप सीपीसीटी से छूट प्रदान करने का आदेश जारी नहीं किया गया है। इसके कारण प्रदेश के हजारों अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति प्राप्त करने और नियमित कर्मचारी पदोन्नति प्राप्त करने से अब तक वंचित हैं। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि कर्मचारी हित में यह आदेश शीघ्र जारी कराया जाए, जिससे हजारों प्रभावित कर्मचारियों और अनुकंपा आश्रितों को नियमित नियुक्ति एवं पदोन्नति का लाभ मिल सके।
राकेश डी. पी. पाठक ने माननीय मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया कि नई भर्ती से पूर्व, वर्ष 2000 से 2012 के बीच मध्य प्रदेश राज्य विद्युत मंडल व बिजली कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के असामयिक निधन के बावजूद अभी तक उनके परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई है। वे सभी परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे सभी मृतक कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को बिजली कंपनियों में नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले बिना शर्त नियमित पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को नई भर्ती में 50 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जाए।
राकेश डी. पी. पाठक ने कहा कि कंपनी में कार्यरत संविदा व नियमित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पेंशनरों को बिजली बिल में पूर्व की भांति 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से यह भी अनुरोध किया कि नियमित कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते (DA) एवं महंगाई राहत (DR) का आदेश एक साथ शीघ्र जारी किया जाए।
बैठक में फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी. पी. पाठक, उपाध्यक्ष उमाशंकर मेहता, जोनल सचिव सर्वश्री एन. के. यादव, रामेश्वर गांगे, अवसार अहमद, महेंद्र डी. के. माथुर सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता मदन वर्मा ने दी।
– मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन
दिनांक 13.10.26
समाचार, सादर प्रकाशनार्थ।
Jd News Vision