Breaking News

किसानों ने टिकैत संगठन छोड़ कर भाकियू भानू मे व्यक्त किया आस्था ….

जेडी न्यूज विजन….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

पूर्वांचल में भाकियू टिकैत संगठन को बड़ा झटका मध्याचल अध्यक्ष सालिक राम यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या मे पदाधिकारी एवम किसानों ने टिकैत संगठन छोड़ कर भाकियू भानू मे आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण किया।

 

लखनऊ जनपद के मोहनलाल गंज मेमोरा छवनी के पास गुरु द्वारे मे भाकियू टिकैत संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से संगठन के पदाधिकारी एवं किसान प्रति नीधि पहुंचे किसानों मे संगठन नेतृत्व के प्रति काफी रोष दिखाई दिया किसान नेता ओ ने कहा की अब टिकैत संगठन को किसानों की जरूरत नहीं है संगठन नेतृत्व को पूजी पति व भूमाफिया ही चाहिए कुछ लोगों ने संगठन को हाई जेक कर लिया है और वह लोग ढूंढ ढूंढ ऐसे लोगों को संगठन का पदाधिकारी बना रहे हैं जो भूमाफिया हो जमीनो की खरीद बिक्री का काम करते हो दबंग हो फिर वह चाहे जहां के रहने वाले हो जिस भी जनपद के जिला अध्यक्ष एवम पदाधिकारी बनाये जाते है ऐसा नहीं है कि शीर्ष नेतृत्व को इसकी जानकारी नही है इसके सम्बन्ध मे कई बार शीर्ष नेतृत्व को संगठन के पदाधिकारियों ने समय-समय पर जानकारी भी दी जाती रही है ।

लेकिन नेतृत्व के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई जिससे लगता है कि यह सब शीर्ष नेतृत्व की सह पर किया जा रहा है इसी कारण से हजारों की संख्या मे संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता ओ टिकैत संगठन को छोड़ कर भाकियू भानू संगठन की सदस्यता ग्रहण कर लिया है।

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *