Breaking News

मदनपुर बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही…

Jdnews Vision….

बिलासपुर: : थाना रतनपुर  : : मदनपुर बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।।

रतनपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल।।

आरोपी के कब्जे से 01 धारदार चाकू को किया गया जप्त।

गिरफ्तार आरोपी –

1. विकास दुबे पिता रमाकांत दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

दिनांक 19.10.2026 को थाना रतनपुर में थाना रतनपुर में सूचना मिला कि एक व्यक्ति मदनपुर बस स्टैण्ड के पास धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है, कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, बस स्टैण्ड मदनपुर में धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा करने वाले बदमाश को पकड़ने टीम रवाना हुआ, बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर धारदार चाकू रखे बदमाश विकास दुबे को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्र.आर. कौशल राम खॅुटे, आर. पवन ठाकुर, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

About admin

Check Also

एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार..,

Jdnews Vision….. एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *