Breaking News

शराब कोचिया सहित ढाबा संचालक के विरूध्द की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही….

Jdnews Vision…..

बिलासपुर : : शराब कोचिया सहित ढाबा संचालक के विरूध्द की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*

*शराब कोचियों एवं ढाबा से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30000 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया गया जप्त।*

*ग्राम रैनपुर के अनमोल ढाबा के संचालक व कर्मचारी के विरूध्द की गई कार्यवाही….

उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है, इसी कड़ी में आज दिनाँक 22/08/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमॉक सीजी-12 एजी-2845 में ग्राम रैनपुर कर्रा के अनमोल ढाबा में शराब बिक्री करने हेतु शराब छोडने जा रहा है कि सूचना से वर्तमान प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांण्डेय के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर ग्राम रैनपुर कर्रा के अनमोल ढाबा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही आरोपीगण अतुल सोनी, कुनाल साहू, एवं शिवशंकर गोंड के कब्जे से कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30000 रूपये व शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश कुमार पांण्डेय, प्र.आर. कौशलराम खॅुटे, आर. धीरज कश्यप , पवन ठाकुर, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

About admin

Check Also

सरकार कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध – मयंकेश्वर शरण सिंह….

Jdnews Vision…. कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने पर जोर… लखनऊ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *