Jdnews Vision…….
राघवेंद्र मिश्रा…
समाचार संपादक….
.मेगाड्रिपेटा कॉलोनी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयादशमी पर भव्य भजन कार्यक्रम का आयोजन….
विशाखापत्तनम : : मेगाड्रिपेटा कॉलोनी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के शुभ अवसर पर हनुमान कीर्तन मंडली के सौजन्य से भव्य एवं मनमोहक भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माता रानी के भक्तिमय भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
भजन कार्यक्रम की शुरुआत लोकप्रिय भक्तिमय भजन “तेरी झोपड़ी के द्वार खुल जाएंगे, मैया आएँगे” से हुई। इसके बाद जैसे ही “लाल-लाल चुनरी, लाल-लाल चोला” की मधुर धुन गूँजी, उपस्थित महिलाएँ भक्ति भाव में झूम उठीं।
महिलाओं ने भक्तिमय भजनों पर नृत्य करते हुए माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। माँ के जयकारों और भक्ति संगीत से पूरा कार्यक्रम स्थल गूँज उठा।
इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मेगाड्रिपेटा कॉलोनी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों ने अथक परिश्रम, पूर्ण समर्पण और सराहनीय टीमवर्क का परिचय दिया। विशेष रूप से समिति के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार सिंह जी ने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व, कुशल मार्गदर्शन और सभी सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए दुर्गा पूजा एवं दशहरा महोत्सव को भव्य और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अध्यक्ष हरिनारायण यादव जी, आस नारायण यादव जी, लालबाबू राय जी, अरुण कुमार जी, अर्जुन प्रसाद जी, अजय चौबे जी, इंद्रजीत जी, शंभू शर्मा जी, रामजी दास जी, संजय कुमार जी, शशिकांत राय जी, शशिशेखर जी, नतेंद्र गुप्ता जी, राजीव जी, अभिषेक जी, सुनील जी, सुबोध जी, विकास जी एवं अमित जी सहित समिति के सभी सदस्यों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जिस निष्ठा, मेहनत और सहयोग की भावना के साथ इस धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया, वह प्रशंसनीय है। विशेष रूप से अजय कुमार सिंह जी के मार्गदर्शन में प्रदर्शित सामूहिक प्रयास और शानदार टीमवर्क ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा महोत्सव को यादगार और भव्य सफलता प्रदान की।
समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
Jd News Vision