Breaking News

करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, बिजनेस पार्टनर पर मुकदमा…

Jdnews Vision….

शैलेन्द्र सिंह चौहान….

लखनऊ: : एक व्यवसायी ने अपने बिजनेस पार्टनर पर करोड़ों की धोखाधड़ी, फॉर्च्यूनर के नाम पर 34.15 लाख हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राकेश मिश्रा निवासी ए-54/11, सुलभ आवास, सेक्टर-1 ने बताया कि उनका और आशानंद वैश के पुरवा गोरियाबाद जमो, अमेठी निवासी राहुल सिंह के बीच रियल एस्टेट व निर्माण परियोजनाओं का संयुक्त व्यवसाय था। दोनों ने मिलकर निवेश किया था। प्रोजेक्ट की बिक्री के बाद 3 करोड़ 28 लाख 18 हजार 191 रुपये का लाभ हुआ था। हिसाब के बाद आरोपित राहुल पर 2 करोड़ 55 लाख 57 हजार 887 रुपये बकाया निकलने का दावा है।

फॉर्च्यूनर मामले में पीड़ित ने बताया कि वाहन खरीद के लिए उसने राहुल को 34.15 लाख रुपये अलग से दिए थे, लेकिन न तो गाड़ी ट्रांसफर की गई और न ही पैसा वापस किया गया। गाड़ी राहुल के नाम पंजीकृत होने से वह गाड़ी वापस करने को तैयार है, बशर्ते उसके पैसे लौटाए जाएं। इस तरह कुल बकाया 2.89 करोड़ से अधिक बताया गया है। तहरीर में राहुल सिंह और उसके एकाउंटेंट अंकित शुक्ला पर दस्तावेजों में हेरफेर, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है।

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *