रुद्र सेना के पदाधिकारियों ने पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज से की सौजन्य भेंट, प्राप्त किया आशीर्वाद

Jdnews Vision….

रायपुर : : रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक पांडे जी के नेतृत्व में, रुद्र सेना के प्रदेश महामंत्री एवं अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने रायपुर में परम पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान सनातन धर्म, राष्ट्रहित, गौसंरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने कहा कि पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज का मार्गदर्शन समाज एवं युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। पूज्य महाराज ने संगठन के सेवा एवं जनजागरण के कार्यों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को धर्म, समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर सौरभ सिंह गरेवाल एवं विक्की यादव भी उपस्थित रहे। सभी ने पूज्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *