Breaking News

आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरूद्ध सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार… 

जेडी न्यूज विजन….

बिलासपुर( छ.ग )।    थाना सिटी कोतवाली  के अंतर्गत आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरूद्ध सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार …

06 आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस की तहत की गई कार्यवाही…

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.04.26 को हनुमान जयंती रैली पर पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में मारपीट लडाई झगडा हुआ था जिस पर दोनों पक्षों के विरूद्ध अप. क्र.-218-2019/26 कायम कर थाना क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों पर अंकुश लगाने त्वरित कार्यवाही की जा रही है..

इसी अनुक्रम में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अपराध के अनावेदगणों- सुजीत पाण्डेय, अमन उर्फ डिंपल, आयुष खटीक, चंदन खटीक, अभिषेक उर्फ अभी खटीक, रितीक खटीक, के विरूद्ध तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर इस्त. क. – 57,58,59,60,61,62 / 25 धारा 170 / 126,135 बीएनएसएस के तहत 06 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के गुण्डा बदमाशों को थाना तलब कर सख्त हिदायत दिया गया है और अपराध के अंजाम से भी अवगत कराया गया है ।

About admin

Check Also

राधा अष्टमी पर विशेष : : …..राधा रानी…..

Jdnews Vision…… राधा रानी   दुल्हन की हंसी की बांसुरी, कृष्ण के दिल में हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *