Breaking News

अंतर संकाय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन ….

Jdnews Vision….

लखनऊ : : क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज लखनऊ में महिला पुरुष,बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन वालीबॉल मैदान में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन डॉ बैजू अब्राहम(विभागाध्यक्ष, शारीरिक विभाग ) और दीपेश उपाध्याय (सहायक आचार्य, शारीरिक विभाग )के नेतृत्व में हुआ ।

सत्यम सिंह राजनीति शास्त्र विभाग के (सहायक आचार्य) ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पुरुष वर्ग का पहला

सेमी फ़ाइनल मैच बी.एस.सी और बी.पी.एड के बीच खेला गया जिसमें बी.पी.एड के खिलाड़ियों ने जबदस्त प्रदर्शन किया और फ़ाइनल में जगह बनाई।

पुरुष वर्ग का दूसरा

सेमीफ़ाइनल मैच बी.कॉम और बी.ए के मध्य खेला

गया जिसमें बी.ए की टीम विजयी रही और फ़ाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया।

महिला वर्ग का पहला मैच बी.कॉम और बी.ए के महिला खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें बी.ए की टीम विजयी रही और फ़ाइनल में जगह बनाई ।बी.ए और बी. पी.एड का फाइनल मैच 03. नवंबर को होगा

अंत में प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभ कामनाएं दी।

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *