Breaking News

टीजीटी के छात्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार…

जेडी न्यूज़ विज़न….

जिला सम्वाददाता…

(आर पी उपाध्याय)

पुरानी नियमावली से टीजीटी की परीक्षा कराये जाने का किया निवेदन….

मनकापुर / गोंडा: :  टीजीटी के छात्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास रजिस्टर्ड पत्र भेजकर टीजीटी परीक्षा में एक अंतिम अवसर देने की मांग की है। छात्रा शिव प्रियदर्शनी ने कहा कि विगत कई वर्षों से प्रदेश के कई लाख छात्र पुरानी नियमावली से टीजीटी की तैयारी दिनों रात कर रहे थे, किंतु नई नियमावली लागू हो जाने से इन छात्रों के ऊपर पानी फिर गया है। नई नियमावली लागू होने से छात्रों पर संकट के काले बादल घिर आए हैं, इन छात्रों ने मुख्यमंत्री से विनम्र भाव से एक अंतिम अवसर देने के लिए रजिस्टर्ड पत्र प्रेषित किया है। अगर नई नियमावली लागू होती है तो प्रदेश के कई लाख छात्र कहीं के नहीं रह जाएंगे क्योंकि बहुत से छात्रों की उम्र 40 पार हो चुकी है अगर उन्हें एक अंतिम अवसर मिल जाता है, तो वह अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे और टीजीटी की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

About admin

Check Also

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने हस्त निर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावट के समान बनाकर दीपावली का पर्व मनाया

Jdnews Vision…. जिला सम्वाददाता आर पी उपाध्याय मनकापुर/ गोंडा: – : कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *