Breaking News

बड़े भाई ने गैस सिलिंडर से मारकर कर दिया छोटे की हत्या…

जेडी न्यूज़ विज़न….

मां-बाप की पिटाई का कर रहा था विरोध…

 लखनऊ: : जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर तीन में मां-बाप की पिटाई का विरोध करना छोटे भाई आर्यन मिश्रा को महंगा पड़ गया। नाराज होकर बड़े भाई अभिषेक ने घरेलू गैस सिलिंडर से उस पर हमला कर दिया।सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई। हैं।

रिश्तेदारों ने आर्यन को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। चाचा की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सेक्टर तीन में पुताई ठेकेदार रामानंद मिश्रा पत्नी मंजू और बेटे अभिषेक, 21 वर्षीय आर्यन के साथ रहते हैं। अभिषेक नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता जबकि आर्यन अलीगंज में एक बीज भंडार में नौकरी करता था। रविवार की सुबह अभिषेक मां-बाप से रुपये मांग रहा था। रुपये देने से मना करने पर अभिषेक ने पिता की पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर पिता छत पर भाग गए। उनके घर में कास्मेटिक सामग्री की दुकान है।

कुछ देर बाद रामानंद और उनकी पत्नी दुकान का सामान लेने यहियागंज जाने लगे। घर से निकलते ही अभिषेक ने मां की पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर उसने मां को लातें मारी। इसके बाद पड़ोसियों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। इस बीच आर्यन वहां पहुंच गया और मां-बाप से झगड़ने का विरोध करने लगा। अभिषेक ने आर्यन को भी पीट दिया।

आसपास के लोगों ने अभिषेक को किसी तरह घर के अंदर भेजा और आर्यन को पड़ोस के ही उनके दूसरे घर में भेज दिया। गुस्से में अभिषेक छत के रास्ते आर्यन के पास पहुंचा और झगड़ने लगा। आर्यन के विरोध जताने पर उसने पास में रखा 19 किग्रा का घरेलू एलपीजी सिलिंडर उठाकर आर्यन के सिर में मार दिया। आर्यन लहूलुहान होकर गिर गया।

आरोपित आर्यन का पैर पकड़कर उसे खींचते हुए सड़क पर लाया और पड़ोसियों के सामने चिल्लाते हुए हत्या कर देने की बात कही। पड़ोसियों ने सूचना रिश्तेदारों को दी। मौके पर पहुंचे आर्यन के चाचा परमानंद और अन्य लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

अस्पताल से सूचना जानकीपुरम पुलिस को दी गई। पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने सिलेंडर भी बरामद किया है। एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन ने बताया कि चाचा की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *