Jdnews Vision
शैलेन्द्र सिंह चौहान……
किसी ने नही की थाने पर शिकायत….
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का मामला….
लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में लूलू मॉल के आसपास देर रात युवकों और ट्रांसजेंडरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में सड़क किनारे खड़ी कार के पास तीन युवकों और दो ट्रांसजेंडरों के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। कुछ देर बाद युवक वहां से भागने की कोशिश करते हैं, तभी ट्रांसजेंडर चप्पल उतारकर उन्हें पीटने लगते हैं। इसके बाद तीनों युवक कार में बैठकर मौके से फरार हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लूलू मॉल के आसपास स्थित बार और होटलों में देर रात तक गतिविधियां चलती रहती हैं। यहां आए दिन विवाद की घटनाएं भी सामने आती हैं। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ कुमार यादव के मुताबिक, मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
Jd News Vision