Breaking News

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है–

Jdnews Vision…..

अरुण कुमार राव…..

देवरिया : : आज स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में विकास खंड देवरिया सदर एवं नगर क्षेत्र की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवरिया सदर ब्लॉक प्रमुख  पिंटू जायसवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी श्री देवमुनि वर्मा जी ने की।

इस अवसर पर बच्चों की खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने की प्रेरणा भी देते हैं।

सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आप सभी इसी तरह आगे बढ़कर अपने विद्यालय, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करें।

About admin

Check Also

क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर भी 1:38 लाख की ठगी…

Jdnews Vision….. शैलेन्द्र सिंह चौहान…… लखनऊ : : क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर वरिष्ठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *