Breaking News

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision….

मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका कर्मियों के योगदान को बताया विकास की मजबूत आधारशिला….

         बलरामपुर: :  आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने दीपावली एवं अन्य पावन पर्वों के अ Ruवसर पर नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नगर पालिका परिवार के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने माननीय सभासदगण की उपस्थिति में नगर पालिका के समस्त सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों,विशेष रूप से सफाई व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था एवं जलापूर्ति से जुड़े कार्मिकों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की बधाई दी। वहीं नगर पालिका परिवार की मातृशक्ति को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के समर्पण,परिश्रम एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए आगामी धनतेरस,नरक चतुर्दशी,दीपावली,गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्वों की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान नगर के भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों,सेक्टर संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को भी मिष्ठान एवं उपहार भेंटकर पर्व की खुशियां साझा की गईं। साथ ही माननीय सभासदगण को भी मिष्ठान एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया और सभी के सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. धीरू ने कहा कि नगर की स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था,पेयजल आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने में नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके निरंतर परिश्रम,कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव से ही नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर का विकास किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं,बल्कि पूरे नगर पालिका परिवार के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि त्योहार हमें आपसी प्रेम,भाईचारे,सहयोग एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। ऐसे अवसरों पर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने से पारिवारिक एवं सामाजिक एकता और मजबूत होती है।

कार्यक्रम में माननीय सभासदगण,नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य,सेक्टर संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

अंत में अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने समस्त नगरवासियों को दीपावली सहित सभी आगामी पर्वों की हार्दिक बधाई देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि की कामना की।

About admin

Check Also

दीपावली पर कुछ  पंक्तियों …..

Jdnews Vision…. दीपावली पर कुछ  पंक्तियों _______________________   ज्योतिर्मय  दीपोत्सव का आया फिर पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *