Breaking News

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसे में कार ने लोगों को रौंदा.. 8 लोगों की हुई मौत…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

अम्बेडकरनगरः :  उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफ भभुआ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई. सड़क पर खड़े लोगों ने कार को टक्कर मार दी।

इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इलाज के दौरान 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 2 अन्य घायलों को हायर सेंटर भेजा गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा
भीषण दुर्घटना में कुल 8 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भुआ के पास की घटना है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को पहले दो बाइक की आपस में टक्कर हुई, जिसके बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों की मदद के लिए आसपास के लोग पहुंचे. इस दौरान एक बेकाबू स्विफ्ट कार आई और मदद कर रहे लोगों को रौंद दिया।

8 लोगों की हो गई मौत
यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर जलालपुर के अशरफपुर भुवा भट्ठे के पास हुआ. इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी जलालपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. बाद में उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *