Breaking News

आर.के. बीच पर 15 एवं 16 नवंबर को होगा भव्य छठ पूजा महोत्सव…..

 जेडी न्यूज़ विज़न…. विशाखापत्तनम….

 

लोक आस्था के महापर्व को लेकर जय श्रीराम हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन की तैयारियां तेज, प्रशासन से अनुमति के लिए दिया गया आवेदन….

 

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश): : आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष विशाखापत्तनम के आर.के. बीच पर बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जय श्रीराम हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आगामी 15 एवं 16 नवंबर 2026 को भव्य छठ पूजा महोत्सव के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

 

एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष ,वर्ष 2003 से आर.के. बीच स्थित पांडुरंगापुरम के सामने छठ पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की आस्था और परंपरा को ध्यान में रखते हुए विशेष पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

 

आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 15 नवंबर को शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। वहीं, 16 नवंबर को प्रातः 4:00 बजे से 7:00 बजे तक उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की पूजा-अर्चना की जाएगी।

इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए एसोसिएशन की कार्यकारिणी एवं कोर कमेटी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम के आयुक्त को 5 नवंबर 2026 को औपचारिक आवेदन सौंपकर आर.के. बीच पर छठ पूजा आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है।

 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से आयोजन के लिए आवश्यक सहयोग एवं अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से इस पवित्र लोक आस्था के महापर्व में भाग ले सकें।

 

छठ पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पारिवारिक एकता, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सूर्य उपासना का अनुपम प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

 

जय श्रीराम हिंदी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सभी छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं हिंदी भाषी समाज के लोगों से इस पावन महोत्सव में सहभागिता की अपील की गई है।

 

समाचार संपादक:….राघवेंद्र मिश्रा…..

 

📍 विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)

 

About admin

Check Also

श्मशान घाट-कब्रिस्तान में देने होंगे 700 रुपये, तब होगा अंतिम संस्कार, नगर निगम ने बदला नियम…

Jdnews Vision…. अलीगढ़ : :  अब अंतिम संस्कार करना भी महंगा होने जा रहा है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *