जेडी न्यूज विजन….
गोंडा : : नगर क्षेत्र की विष्णुपुरी कॉलोनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह कार्य जल निगम के अवर अभियंता रितेश कुमार के निर्देशन में युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विष्णुपुरी कॉलोनी के निवासियों को लंबे समय से पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नई पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही सभी पात्र परिवारों को जल कनेक्शन प्रदान किए जाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस योजना को धरातल पर लाने के लिए वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। क्षेत्र की सभासद अल्पना सिंह, उनके प्रतिनिधि भानु सिंह तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सदस्य मनीष त्रिवेदी, राम गोपाल साहू सहित उमेश सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस मांग को प्रमुखता से उठाया और विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा।
जनप्रतिनिधियों के प्रयासों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से अब यह महत्वपूर्ण योजना मूर्त रूप ले रही है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
कॉलोनी निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह (अधिवक्ता), नितेश सिंह, सोनू सिंह, नवीन सिंह लक्ष्मी ट्रेलर सहित अन्य नागरिकों ने जल निगम विभाग एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
Jd News Vision