Breaking News

तीसरे विश्व युद्ध की आहट को देखते हुए पीएम मोदी ने कहा .भारत हमेशा शांति बहाली के पक्ष में..

जेडी न्यूज विजन….

०युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है: पी एम मोदी…

नई दिल्ली:  : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और इजराइल-ईरान के बीच छिड़ी भीषण जंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने दुनिया को शांति का संदेश दिया।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और भारत हमेशा शांति बहाली के पक्ष में खड़ा रहेगा।

सैन्य संघर्ष से नहीं निकलेगा रास्ता

जॉइंट मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूक्रेन और मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने जोर देकर कहा कि संवाद और कूटनीति ही विवादों को सुलझाने का एकमात्र तरीका है। पीएम के मुताबिक, भारत और फिनलैंड दोनों ही ‘कानून के शासन’ में विश्वास रखते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि जंग को जल्द से जल्द खत्म कर बातचीत की मेज पर वापस आना चाहिए।

इजराइल और ईरान के बीच भीषण तबाही

आपको बता दें कि पिछले छह दिनों से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चरम पर है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक 5000 से ज्यादा बम गिराए जा चुके हैं। समुद्र में भी भारी नुकसान हुआ है, जहां करीब 20 ईरानी वॉरशिप (युद्धपोत) डुबो दिए गए हैं। इस खूनी संघर्ष में अब तक 1000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

ईरान का पलटवार और बढ़ता संकट

ईरान ने भी इस हमले का करारा जवाब दिया है। खबर है कि ईरान ने मिडिल ईस्ट के 9 अलग-अलग देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों (US Bases) पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इस जवाबी कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में तीसरे विश्व युद्ध जैसा खतरा मंडराने लगा है। पीएम मोदी ने इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए साफ किया कि सैन्य ताकत के इस्तेमाल से केवल विनाश होता है, समाधान नही।

About admin

Check Also

सुशील कुमार मधुक चीफ कमिश्नर इन्कम टेक्स ने डॉ गुलाब चंद पटेल को किया सम्मानित….

Jdnews Vision….. समता एज्युकेशन ट्रस्ट अहमदाबाद की ओर से दहे गाँव में समता धाम में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *